फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख पांच हजार रूपये की लागत से बनाया किचन शैड

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में पार्किंग निर्माण न होने पर रोष
विज्ञापन

चंबा। भटालवां मंदिर विकास समिति की बैठक का आयोजन रविवार को किया गया। इसकी अध्यक्षता समिति अध्यक्ष हरी राम पुरी ने की। इस दौरान समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया। पदाधिकारियों ने बताया कि मंदिर परिसर के समीप किचन शेड का निर्माण पूर्ण रूप से कर दिया गया है। इस कार्य पर करीब तीन लाख पांच हजार रुपये खर्च हुए। समिति ने इस व्यय का अनुमोदन किया। पदाधिकारियों ने बताया कि बीते दिनों मौसम काफी खराब रहा, जिसके चलते पार्किंग क्षेत्र के समीप भूस्खलन शुरू हो गया और सीढ़ियों व रेलिंग को भी नुकसान पहुंचा है। जिस कारण रेलिंग को खतरा उत्पन्न हो गया है। समिति ने बायपास रास्ता बना दिया है। बैठक में भूस्खलन को रोकने के लिए भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में चंबा शहर की समस्याओं पर भी चर्चा की गई। इसमें पदाधिकारियों ने बताया कि शहर में पार्किंग स्थल नहीं है। इससे लोगों को अपने वाहन पार्क करने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, पार्किंग के मुद्दे को कई बार उठा चुके हैं लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। बैठक में मनमोहन नैयर, करतार बड़ोत्रा, डॉ. उमेश पुरी, डॉ. मनीष वर्मा, पीसी शर्मा, जेसी हांडा, रजिंद्र सोनी, राज सिंह राणा, इंद्र कुमार आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें