फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शहर की सड़क पर रखे सामान को नप करेगी जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर की सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों व रेहड़ी धारकों के खिलाफ नगर परिषद कड़ी कार्रवाई करने जा रही है। नगर परिषद के कर्मचारी लाउड स्पीकर के जरिए दुकानदारों व रेहड़ी धारकों को सड़क से सामान हटाने के लिए आखिरी बार चेतावनी दे रहे हैं। मंगलवार को नप के कर्मचारियों ने शहर के दुकानदारों व रेहड़ी धारकों को कार्यकारी अधिकारी के फरमान सुनाए। इसमें दुकानदारों को साफ चेतावनी दी गई है। अब बुधवार से शहर की सड़क पर किसी भी दुकानदार का सामान पड़ा हुआ नजर आया तो उसे जब्त कर लिया जाएगा। जिसे दुकानदार को वापस नहीं किया जाएगा। इससे पहले भी नगर परिषद दुकानदारों का सामान जब्त करती थी। परंतु उसे बाद में जुर्माना देने पर वापस कर दिया जाता था परंतु इस बार ऐसा नहीं होगा। क्योंकि इस बार नप ने अतिक्रमणकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने का मन बना लिया है।
विज्ञापन

शहर की मुख्य सड़क पर दुकानदारों ने अपना कब्जा कर रखा है। सुबह होते ही दुकानदार अपनी दुकानों का सामान सड़क पर रख देते हैं। जिसकी वजह से सड़क का दायरा सिकुड़ जाता है। ऐसे में वाहन चालकों व राहगीरों को आवाजाही में काफी दिक्कत होती है। दुकानदारों को अपना सामान हटाने के लिए नप कई बार चेतावनी दे चुकी है परंतु स्थिति अभी तक नहीं बदली। इसी के चलते अब नप ने दुकानदारों को आखिरी चेतावनी दी है। बुधवार को नप की टीम शहर का मुआयना करेगी। इस दौरान जो भी सामान सड़क पर रखा हुआ मिलेगा। उसे जब्त कर लिया जाएगा।

अतिक्रमणकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई : राखी कौशल
कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने बताया कि शहर को अतिक्रमणकारियों से निजात दिलाने के लिए इस कदम को उठाया गया है ताकि शहर की सड़क वाहनों व राहगीरों के लिए खुली हो सके। इस कार्रवाई में कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें