फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंधवारा से चंबा के लिए शुरू की जाए सरकारी बस

विज्ञापन
hrtc - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सलूणी (चंबा)। ग्रामीणों ने कंधवार से चंबा के लिए सरकारी बस शुरू करने की मांग जोर पकड़ रही। कंधवारा तक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बस योग्य सड़क तो बन गई है। मगर उस सड़क पर आज दिन तक कोई बस नहीं दौड़ पाई है। इस वजह से ग्रामीणों को आवाजाही के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। इसमें उन्हें अधिक किराये का भुगतना करना पड़ता है। बस सेवा शुरू होने से ग्राम पंचायत डियुर, पिछला डियुर, लनोट, कंधवारा और भडेला के हजारों ग्रामीणों को लाभ होगा।

ग्रामीण चेतराम, सुरेंद्र, मान सिंह, हंसराज, केवल कुमार, जितेंद्र, रवि कुमार, सोभिया राम, नीरज, ओम प्रकाश और केवल कृष्ण ने बताया कि चार पंचायतों के लोगों को चंबा जाने के लिए टैक्सी या अन्य वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। कंधवारा से चंबा के लिए के लिए कोई भी बस अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। बस लेने के लिए ग्रामीणों को 30 किमी दूर सलूणी जाना पड़ता है। वहां से चंबा के लिए बस लेनी पड़ती है। इसमें ग्रामीणों को भारी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से मांग की कि उपरोक्त मार्ग पर जल्द ही बस सेवा शुरू की जाए। आरएम चंबा सुभाष कुमार ने बताया कि उपरोक्त मार्ग पर बस सेवा शुरू करने के लिए परमिट की स्वीकृति मांगी है। स्वीकृति मिलते ही बस सेवा शुरू करवाई जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें