फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने पकड़े नकल के तीन मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। जमा दो कक्षा की फिजीक्स विषय की बोर्ड परीक्षा के दौरान एसडीएम डलहौजी की अगवाई में गठित उड़नदस्ते ने तीन नकलची छात्र-छात्राओं को दबोचा।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनीखेत में दो मामले व बीटीसी डीएवी कॉलेज बनीखेत में नकल का एक मामला सामने आया। वहीं एसडीएम चंबा दीप्ती मंढ़ोत्रा की टीम ने राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा व राजकीय कन्या बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में भी दबिश दी। लेकिन, यहां कोई नकल का मामला सामने नहीं आया। इसके अलावा निरीक्षण विंग के प्रधानाचार्य अशोक धीमान की अगवाई में गठित टीम ने समलेऊ, समलोग, चूहन, मेल, बगढ़ार में दबिश दी। वहीं भरमौर उपमंडल में निरीक्षण विंग के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह रणपतिया ने विभिन्न स्कूलों में निरीक्षण किया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शुक्रवार को जहां जमा दो कक्षा की फिजीक्स की परीक्षा थी, वहीं दसवीं कक्षा की साइंस की परीक्षा थी। एसडीएम डलहौजी मुरारी लाल ने बताया कि जमा दो फिजीक्स विषय की परीक्षा में नकल के तीन केस बनाए गए हैं। कहा कि आगामी परीक्षाओं में भी निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें