फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सीटों पर जीत के बाद जिला को मंत्री मिलने की उम्मीद

विज्ञापन
भाजपा का लोगो - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। भाजपा में जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा के बाद अब कैबिनेट मंत्री को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। वहीं जिला चंबा को भी इस बार कैबिनेट में जगह मिलने की उम्मीद है। इसकी वजह यह है कि जिला के पांच विस क्षेत्रों में इस बार भाजपा ने चार सीटें जीतकर जहां इतिहास बनाया है तो वहीं सदर चंबा से भी इस बार जीत दर्ज कर भाजपा ने हैट्रिक लगाई है। दो बार यहां से बीके चौहान ने भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ सीट भाजपा की झोली में डाली तो वहीं बीके चौहान का टिकट कटने के बाद पवन नैयर ने यहां भाजपा की हैट्रिक का परचम लहरा दिया है। इसके अलावा भटियात और चुराह विस क्षेत्र के प्रत्याशियों ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। जबकि भरमौर विस क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार ने सबसे ज्यादा अंतर से जीत दर्ज की है। ऐसे में अब इन क्षेेत्रों से उनके विधायक को सरकार में मंत्री पद मिलने की उम्मीद जग गई है। माना जा रहा है कि जिला के विजेता प्रत्याशियों में से किसी को मंत्री पद मिलना तय है। अब इसी पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है किविस चुनावों में जिला के पांच विस क्षेत्रों से जहां भाजपा प्रत्याशी ने चार सीटों पर भगवा लहरा दिया तो वहीं महज डलहौजी की सीट ही कांग्रेस प्रत्याशी आशा कुमारी जीत दर्ज कर पाई। आशा कुमारी ने भी सिर्फ 556 मतों के अंतर से भाजपा प्रत्याशी डीएस ठाकुर को हराया है। कुल मिलाकर चारों विस क्षेत्रों के लोग अपने विजेता प्रत्याशी को मंत्री बनना देखना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें