फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साड़ा बापू जिमिदार पंजाबी गीत पर खूब थिरके युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सुरंगानी(चंबा)। प्रसिद्ध लखदाता छिंज मेला सुरंगानी की प्रथम सांस्कृतिक संध्या पर वंदना कला मंच चंबा के कलाकारों की धूम रही। मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या के मौके पर मुख्यातिथि के रूप में सुरंगानी के सरकारी ठेकेदार संजीव शर्मा ने शिरकत की। इस मौके पर उनके सन्नी ठाकुर, पंचायत प्रधान परविंद्र कुमार, उपप्रधान कमल शर्मा, पंचायत सचिव होशियार सिंह ठाकुर, तिलक भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम में वंदना कला मंच चंबा की पार्श्व गायिका वंदना ठाकुर ने अपनी आवाज के पंडाल में बैठे सभी दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। उन्होंने कार्यक्रम आगाज फिल्मी गानों से किया। वंदना ठाकुर ने माही वे, जिया धड़क-धड़क जाए, काला चश्मा आदि गाने गाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इसके बाद उन्होंनं हिमाचली गानों इक अधिया मगाई दे, साहिबा री बीबीऐ, चंबा आर के नदिया पार, पता पाना रा, रोहडू जाना आदि गाने गाकर दर्शकों को खूब नचाया। इसके बाद पंजाबी व हरियाणवी गाने गाकर दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। वंदना ठाकुर ने पंजाबी गानों में डीजे पर गोरी नाचे, नाचे मारी बिन्दनी, हो जाएगी बल्ले बल्ले, 3 पेग, जुग्नी, साडा बापू जमींदार आदि गाने गा कर सारे पंडाल को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें