फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत मामले में एसडीएम से मिले परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल के साहू नाले में मिले देसराज के शव के मामले को लेकर परिजन, पंचायत प्रतिनिधि और अन्य ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल कार्यकारी एसडीएम तीसा अनिल भारद्वाज से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने देसराज की मौत के कारणों की जांच गंभीरता से करने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल मृतक के भाई भगत राम ने बताया कि उसके भाई की हत्या की गई है। लेकिन, पांच दिन का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस ने एफआईआर तक दर्ज नहीं की है। प्रतिनिधिमंडल पुलिस की अब तक कार्रवाई से भी असंतुुष्ट रहा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल आयल पंचायत के उप प्रधान उत्तम सिंह, पूर्व प्रधान दुनी चंद, याकूब खान और अन्य ग्रामीणों ने एसडीएम से मांग की है कि इस मामले की गहनता से छानबीन की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें