फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिला स्तरीय स्कूली खेल में 205 खिलाड़ी दिखाएंगीं दमखम

Mon, 29 Sep 2025 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में अंडर-19 स्कूली छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के लिए पांच जोन के ट्रायल में 509 छात्राओं ने भाग लिया, इनमें से 205 छात्रा खिलाड़ियों का चयन किया है। अब ये खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बनीखेत स्कूल में 6 से 8 अक्तूबर को दमखम दिखाएंगीं। सोमवार को इसी कड़ी के तहत सेंटर जोन के ट्रायल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चनेड़ में हुए। जिनकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य संजीव ठाकुर ने की। जोन प्रभारी पुनीत सेठी ने बताया कि सेंटर जोन के तहत ट्रायल के दौरान 14 विद्यालयों के 81 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान कबड्डी, बैडमिंटन, वॉलीबाल और खो-खो के लिए छात्राओं का चयन किया। उधर, सहायक उच्च शारीरिक शिक्षा अधिकारी योगेश चौणा ने बताया कि चयनित खिलाड़ी जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। इस मौके पर आब्जर्वर जोगिंदर कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें