चंबा के पुलिस मैदान बारगाह में क्रिकेट मैच के दौरान बल्लेबाज को रन उाउट करने की कोशिश करता गें
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही पूर्व मंत्री विद्याधर मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को एक मैच खेला गया। इस मैच में जंबो इलेवन की टीम ने घतेट की टीम को आठ विकेट से हराया। प्रतियोगिता के स्कोरर दर्शन सिंह चौहान ने बताया कि इस मैच में घतेट की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 113 रन बनाए। इसमें कमलेश ने शानदार अर्धशतक लगाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जंबो इलेवन की टीम ने 11 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें अजय ने 40 रन की पारी खेली। इस जीत के साथ जंबो इलेवन की टीम ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।