फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मिलें 13 माह का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मिले 13 माह का वेतन
विज्ञापन

कहा-स्वास्थ्य विभाग में दिन-रात दे रहे हैं सेवाएं
कर्मचारी महासंघ ने विस उपाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। स्वास्थ्य विभाग चतुर्थ श्रेणी महासंघ के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ठाकुर ने की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल पदाधिकारियों और सदस्यों ने ज्ञापन सौंपकर गुहार लगाई है कि स्वास्थ्य विभाग में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 13 माह का वेतन दिया जाए। प्रतिनिधिमंडल में शामिल महासचिव राम ठाकुर, कोषाध्यक्ष महिंद्र पाल, वरिष्ठ उपप्रधान दलीप कुमार, उपप्रधान सुभाष कुमार, वरिष्ठ सलाहकार सुभाष कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दिन-रात ड्यूटी देते है लेकिन उन्हें सिर्फ 12 माह का वेतन दिया जाता है। जबकि नर्सिंग स्टाफ को 13 माह के वेतन की अदायगी की जाती है। उन्होंने बताया कि नर्सिंग स्टाफ के साथ वे भी दिन-रात सेवाएं देते हैैं लेकिन, उन्हें 13 माह के वेतन की अदायगी नहीं की जाती है। इससे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों में काफी रोष है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 13 माह के वेतन का भुगतान किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें