फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता: कठिनाइयों से डटकर मुकाबला करें महिलाएं

Fri, 08 Mar 2019 08:06 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला दिवस के उपलक्ष्य पर अपराजिता 100 मिलियन स्माइल के तहत कार्यक्रम का आयोजन आंगनबाड़ी केंद्र घोल्टी-द्वितीय में किया गया। इसमें विशेष रूप से महिला एवं बाल विकास विभाग चंबा के जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्यपाल वर्मा मौजूद रहे। जबकि, डीसीपीयू से बाल संरक्षण अधिकारी रिंकू शर्मा भी उपस्थित रहे। इस दौरान सर्वप्रथम जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में शामिल महिलाओं ने महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया।
विज्ञापन

रिंकू शर्मा ने बताया कि हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों से आगे हैं लेकिन अभी भी कहीं न कहीं महिला सशक्तीरण की आवाज पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया हैै कि वे अपने हकों और अधिकारों के प्रति जागरूक रहें। सत्यपाल वर्मा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार महिला सशक्तीकरण के नारे को बुलंद करने के लिए कई योजनाएं चला रही है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया है कि वे इन योजनाओं का बढ़-चढ़ कर लाभ लें। समाज में दबकर रहने के बजाय अपनी असीम शक्ति का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें