फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली क्षेत्र में दो सप्ताह से 14 पंचायतों में ब्लैकआउट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

होली (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र होली में सोमवार रात को एक बार फिर हुई बर्फबारी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। एक तरफ जहां बिजली आपूर्ति पिछले दो सप्ताह से ठप्प हुई है तो वहीं दूसरी ओर मार्ग पर भी भूस्खलन हो रहा है। इसके चलते मार्ग पर घंटों वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी है। हालांकि, दोपहर बाद मार्ग को बहाल कर दिया गया। मगर स्थिति ऐसी है कि यहां किसी भी समय मार्ग बंद हो सकता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार देर शाम और मंगलवार की सुबह क्षेत्र में चार इंच तक हिमपात हुआ। इसके चलते समूचा होली क्षेत्र प्रचंड ठंड की चपेट में आया गया है। लोगों की मानें तो यहां बर्फबारी नियमित अंतराल के बाद हो रही हैै। इसके चलते बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पा रही है। उन्होंने बताया कि वे पिछले दो सप्ताह से अंधेरे में ही रातें काट रहे है। उन्हें मोबाइल चार्ज गाड़ियों में लगी बैटरी से करना पड़ रहा है। जनजातीय क्षेत्र होली में फरवरी माह में तीसरी बार हिमपात हो चुका है। आठ फरवरी को यहां रिकॉर्ड तोड़ बर्फबारी हुई थी। इसके चलते क्षेत्र की विभिन्न पंचायतें होली, न्याग्रां, बजोल, दयोल, कुलेठ, कुठेड़, लामू, सांह क्वांरसी चन्हौता गरोला और सियूंर में बिजली आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली बोर्ड तो बिजली बहाल करने के लिए प्रयास कर रहा है। मगर मौसम के तेवर विभाग की राह में रोड़े अटका रहे है। कुल मिलाकर क्षेत्र में बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें