फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्हेल पंचायत के एक दर्जन गांवों में गहराया पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्फ पिघलाकर पानी पी रहे लोग
विज्ञापन

कल्हेल के एक दर्जन गांवों में दो हफ्ते से पानी की आपूर्ति ठप
पानी के लिए भटक रहे ग्रामीण, शिकायत के बाद समाधान नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। ग्राम पंचायत कल्हेल के एक दर्जन गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है। 15 दिन से पंचायत में पेयजल सप्लाई बंद पड़ी है। ग्रामीण पानी की बूंद बूंद के लिए तरस गए हैं। पानी के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है। बर्फबारी से पेयजल लाइनें जम गई हैं। ग्रामीण कई बार विभाग को समस्या बता चुके हैं लेकिन अभी पानी की आपूर्ति को बहाल नहीं किया जा सका है।
ग्रामीण चमन सिंह, योग राज, बबलू, विरेंद्र सिंह, लेख राज और राजेश ने बताया कि कल्हेल पंचायत के एक दर्जन गांवों में पानी की किल्लत चल रही है। जल्द ही पेयजल सप्लाई बहाल नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन को मजबूर हो जाएंगे। कई गांव ऐसे हैं जहां पर लोग बर्फ को पिघलाकर पानी पी रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और आईपीएच विभाग से मांग की है कि पंचायत में जल्द से जल्द पानी की सप्लाई बहाल की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जल्द बहाल होगी पानी की आपूर्ति : पुरी
आईपीएच विभाग के अधिशाषी अभियंता हर्ष पुरी ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला नहीं है। ग्रामीणों को परेशानी न हो, इसके लिए जल्द ही पेयजल सप्लाई को बहाल करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें