फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 143 मार्गों पर अभी भी बहाल नहीं हो पाई यातायात सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। बर्फबारी के बाद जिले में अभी भी हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। जिले में अभी भी करीब 143 मार्ग बर्फ बाधित है। हालांकि डलहौजी और चंबा शहर में विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई। जबकि ग्रामीण इलाकों में अभी अंधेरा पसरा है। सलूणी और पांगी क्षेत्र की बिजली तीन दिनों से गुल है। जबकि भरमौर में दो दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप है। जानकारी के अनुसार बर्फबारी के दौरान चंबा और तीसा ब्लॉक में चार मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रशासन ने फौरी राहत के तौर सहायता राशि जारी कर दी है। गौरतलब है कि तीन दिन पहले हुए हिमपात के बाद जिला में अभी क व्यवस्था पटरी पर नहीं लौटी है। इसके चलते लोगों की दिक्कतें बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


कहां कितने मार्ग अभी भी बंद
चंबा डिवीजन में 35, भरमौर में चालीस, डलहौजी में छह, तीसा में 24, सलूणी में 29 और जनजातीय क्षेत्र पांगी में करीब नौ मार्ग बर्फबारी के चलते अवरूद्ध हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा मुख्य मार्गों को बहाल कर दिया गया है। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। कहा कि सड़कों को भी खोलने के लिए मशीनरी जुटी है। जल्द ही व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें