फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बर्फबारी से 15 रूटों पर थमे बसों के पहिये

विज्ञापन
snow shimla - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। जिले में बर्फबारी के चलते बुधवार को 15 रूट वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित रहे। पांगी में ही एक दर्जन रूटों पर बर्फबारी के चलते वाहनों की आवाजाही ठप रही। बर्फबारी के चलते डलहौजी-खज्जियार मार्ग लक्कमंडी के पास, सुरंगानी-खुंडी मराल मार्ग और चंबा-चुवाड़ी वाया जोत मार्ग पर भी बसों के पहिये थम रहे। इस वजह से क्षेत्र के लोगों को पैदल की गंतव्यों के लिए रवाना होना पड़ा। इससे लोगों का जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। बर्फबारी की वजह से पांगी घाटी के एक दर्जन संपर्क मार्ग बाधित हैं। क्योंकि कई मार्गों पर भूस्खलन होने से मलबा आ गया।

कई मार्गों पर बर्फबारी होने से फिसलन बढ़ गई है। बसों की आवाजाही बंद होने से अब लोगों को पैदल आवाजाही करनी पड़ेगी। मार्ग बहाल होने के बाद ही यहां बसों की आवाजाही शुरू हो पाएगी। इसमें कई दिन लग सकते हैं। इसकी वजह यह है कि आने वाले दिनों में और ज्यादा बर्फबारी हो सकती है। अगर मौसम साफ रहा तो लोनिवि मार्गो को बहाल करने का कार्य शुरू कर पाएगा। मार्ग बंद होने से दो निगम की बसें भी बीच रास्ते फंस गई हैं। इससे सवारियां पैदल ही गंतव्यों को निकलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुराल और पुर्थी में दो एचआटीसी बसें फंसी हुई है। वहीं किलाड़-पुर्थी, शौर, सुराल, धरवास, मिंधल, सेचू नाला, करयुनी, परमार, हुड़ान और चलौली मार्ग पूरी तरह से बाधित है। स्थानीय प्रशासन की ओर से भी पांगीवासियों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। ताकि किसी प्रकार की कोई घटना सामने न आए। पांगी बस अड्डा इंचार्ज परमानंद ने बताया कि बर्फबारी होने से उनकी दो बसें फंसी हैं। जबकि रूटों पर बसों की आवाजाही भी बंद करवा दी गई है। मार्ग बहाल होने के बाद ही बसों की आवाजाही शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें