फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलवाहकों को बनाया जाए दैनिक वेतन भोगी

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। अंशकालिक जलवाहक संघ ने मांगों को लेकर वीरवार को एडीसी चंबा हेमराज बैरवा के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेजा। संघ के जिलाध्यक्ष सुलेखा कुमारी ने बताया कि आठ वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले जलवाहकों को दैनिक वेतनभोगी बनाया जाए। वहीं चौदह वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले जलवाहकों को नियमित किया जाए। प्रदेश सरकार से मांग की गई कि जल्द ही उनकी मांगो को पूरा किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस बारे में कई बार मांग की गई है मगर कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। इसके कारण जलवाहकों में सरकार के खिलाफ काफी रोष पनप रहा है। उन्होंने कहा कि चंबा जिले में 250 जलवाहक नियमितीकरण की शर्त पूरी कर चुके हैं। बावजूद इसके उन्हें नियमित नहीं किया जा रहा है। जलवाहकों को आज तक आईपीएच, पशु पालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, तकनीकी शिक्षा, शिक्षा विभाग में नियमितीकरण नहीं किया गया है। इनके साथ आठवीं पास की शर्त रखी गई है। उन्होंने कहा कि उक्त शर्त के कारण जलवाहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकतर जलवाहक यह शर्त पूरी नहीं कर पा रहे हैं। इस शर्त के रखने का भी कोई औचित्य नहीं बनता है, क्योंकि जलवाहकों के कार्य के लिए यह शर्त उचित नहीं है। उन्होंने सरकार से मांग की कि उनके लिए कोई नीति बनाई जाए। जिससे उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें