फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-भनाड़ मार्ग पर बस सेवा बंद होने से खिन्न ग्रामीणों ने किया दो घंटे चक्का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बस सेवा बंद होने से नाराज ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
विज्ञापन

चंबा-भनाड़ मार्ग पर एचआरटीसी और निजी बसे तीन महीने से नहीं चल रहीं
दो घंटे किया चक्का जाम, पुलिस चौकी खैरी से पहुंची पुलिस टीम, लिखित में देने पर माने
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा-भनाड़ मार्ग पर तीन महीने से बस सेवा के बंद होने से नाराज क्षेत्र के लोगों के सब्र का बांध आखिरकार टूट गया। गुस्साए ग्रामीणों ने भनाड़ गांव के पास सुबह सात बजे सड़क पर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीण लंबे समय से रूट पर बस सेवा चलाने की मांग पर अड़े रहे। करीब दो घंटों तक ग्रामीणों ने मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी। मामले को बिगड़ता देख बस के चालक-परिचालक ने खैरी पुलिस चौकी में इस बारे सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने ग्रामीणों और निजी बस चालक-परिचालक की बातें सुनने के बाद चालक-परिचालक को लिखित में चंबा-भनाड़ रूट पर बस चलाने और निर्धारित रूट तक बस लाने की बात कही। इसके बाद चालक-परिचालक ने लिखित में ग्रामीणों की बात मानी गई। तब जाकर ग्रामीणों ने सुबह करीब नौ बजे मार्ग को यातायात के लिए खोला।
गौरतलब हो कि चंबा-भनाड़ मार्ग पर एक हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस डलहौजी-भनाड़ और दो निजी बसें चंबा-भनाड़ मार्ग पर चलती है। हैरानी की बात यह है कि तीन माह से उक्त रूट पर बस सेवा बंद पड़ी है। इसके अलावा चंबा-भनाड़ मार्ग पर चलने वाली निजी बस भी भनाड़ न पहुंचकर 9 किलोमीटर पीछे खैरी में ही सवारियों को उतार रही थी। इसके बाद भनाड़ के बाशिंदों को आगे की यात्रा पैदल या टैक्सी के माध्यम से करनी पड़ रही है। ग्रामीणों की मानें तो करीब 15 दिन पूर्व वह आरटीओ चंबा से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंप निजी बस के खैरी में ही सवारियों को उतार दिए जाने संबंधी शिकायत भी की थी। इस पर आरटीओ चंबा ने निजी बस ऑपरेटर को बाकायदा लेटर भी जारी किया था। बावजूद इसके निजी बस ऑपरेटर की मनमानी जारी रही। इसको देखते हुए ग्रामीणों ने रविवार को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण रेखा देवी, फातिमा बेगम, राणो बेगम, बबली देवी, लियाकत अली, जापान सिंह, राज कुमार, बबली देवी, विष्णू देवी, बबलू राम, सुभाष कुमार, हरबंश लाल, चंदो राम और कुलदीप का कहना है कि चंबा-भनाड़ मार्ग पर कहने को तो तीन बसों को रूट परमिट मिले हैं। बावजूद इसके तीन माह से रूट पर बस सेवाएं बंद पड़ी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी बस दोपहर सवा बारह बजे पहुंचती है। जबकि, दोपहर डेढ़ बजे वापसी करती है। इसके अलावा एक निजी बस ऑपरेटर मनमानी करते हुए भनाड़ के बजाए खैरी में ही सवारियों को उतार देता है। इसका खामियाजा भनाड़ जाने वाले ग्रामीणों को उठाना पड़ता है। ग्रामीणों ने कहा कि रविवार को तो चालक-परिचालक के लिखित आश्वासन के बाद मार्ग को बहाल कर दिया गया है। बावजूद इसके दोबारा इस प्रकार की समस्या पेश आती है तो वह जिलाधीश कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करने से गुरेज नहीं करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें