फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यूरा के पास भूस्खलन से छह घंटे अवरुद्ध रहा चंबा-होली मार्ग

विज्ञापन
landslide - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

होली (चंबा)। होली-चंबा मार्ग शुक्रवार को ज्यूूरा माता मंदिर के पास भूस्खलन होने से छह घंटे अवरुद्ध रहा। इस वजह से बसों समेत छोटे वाहन मार्ग में ही फंसे रहे। इस वजह से यात्रियों समेत सैकड़ों लोगों को परेशानी से जूझना पड़ा। इसके साथ ही राहगीर भी परेशान हुए। गनीमत रही कि भूस्खलन की चपेट में कोई राहगीर और वाहन नहीं आया। अन्यथा जानमाल का भारी नुकसान हो सकता था। लोक निर्माण विभाग ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया।

मार्ग बंद होने से सड़क पर फंसे राहगीर टेक चंद, रवि कुमार, वीरू, सुरेंद्र, मान सिंह, रवि कुमार, हंसराज, केवल कुमार, रमेश कुमार और अरविंद ने बताया कि ज्यूरा माता मंदिर के पास शुक्रवार को दोपहर बारह बजे अचानक भारी भरकम चट्टानें सड़क पर आ गिरी।
विज्ञापन


इस वजह से मार्ग में तीन बसों समेत दर्जनों छोटे वाहन फंस गए। इस वजह से सैकड़ों यात्रियों को दिक्कतों से दो चार होना पड़ा। मामले की सूचना लोनिवि को दी गई। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर युद्घस्तर पर मार्ग बहाल करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को बहाल किया गया। शाम छह बजे मार्ग खुलने के बाद एक दर्जन से अधिक छोटे वाहन फंसे रहे। इस वजह से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्होंने प्रशासन और लोनिवि से मांग की कि ज्यूरा माता मंदिर के पास अकसर भूस्खलन होता है। इसका उचित हल निकालने के लिए लोनिवि विभाग उचित कदम उठाए। ताकि क्षेत्र के लोगों को आए दिन होने वाले भूस्खलन से निजात मिल सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें