फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तगैलथा में राजकीय सम्मान के साथ सैनिक का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
indian army - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। मध्य प्रदेश के जबलपुर में तैनात भारतीय सेना के जवान चंबा के रहने वाले अजय कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। वीरवार को उनका पैतृक गांव तगैलथा में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर भरमौर के विधायक जियालाल कपूर ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में जवान को अंतिम विदाई देने के लिए मौजूद रहे।
विज्ञापन

अजय कुमार पुत्र चंद राम निवासी गांव तगैलथा पंचायत सुनारा पिछले 17 सालों से सेना में सेवाएं दे रहा था।

अगले वर्ष उसकी सेवानिवृत्ति होनी थी। मगर बीते सोमवार को ड्यूटी के दौरान उसे अचानक हार्टअटैक आ गया और इससे उसकी मौत हो गई। बुधवार शाम को उसकी पार्थिव देहतिरंगे में लिपटी हुई तगैलथा गांव पहुंची। पार्थिव देह को देख परिजनों समेत गांव का हर व्यक्ति की आंखें नम हो गई। अजय कुमार को दो बेटे हैं। दोनों स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। जबकि उनके माता-पिता बुजुर्ग हैं और पत्नी गृहिणी है। पंचायत प्रधान अंजलि चौहान, समाज सेवक योगेश सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि अजय को बचपन से ही सेना में भर्ती होने का शौक था। सेना में ड्यूटी को ईमानदारी और लग्न के साथ निभाता था। जब भी छुट्टी पर घर आता था, तो दोस्तों के संग सेना का अनुभव साझा करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें