फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाड़ा नाले में बाढ़ आने से आधा दर्जन खोखे बहे

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। ग्राम पंचायत खजुआ के बाड़ा नाले में भारी बारिश के चलते शुक्रवार सुबह आठ बजे बाढ़ आ गई। बिहाली बस स्टैंड के पास ग्रीनको कंपनी द्वारा बनाए गए आधा दर्जन शेड और नाले पर बनाई गई अस्थायी पुली भी बाढ़ के पानी में बह गए। गनीमत यह रही कि कंपनी के शेडों में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। मूसलाधार बारिश के चलते बाड़ा नाले में बढ़े जलस्तर में बही अस्थायी पुली के चलते हाई स्कूल गनेड़ और रावमापा तीसा में पढ़ने जाने वाले 40 विद्यार्थियों को वापस अपने घरों की तरफ कूच करना पड़ा। अस्थायी पुली के बहने से एक दर्जन गांवों का संपर्क अन्य क्षेत्रों से कट गया है।
विज्ञापन

तीसा उपमंडल में शुक्रवार सुबह आठ बजे के करीब होने वाली मूसलाधार बारिश से बढ़े बाड़ा नाले के जलस्तर बढ़ गया। बारिश दोपहर 12 बजे के करीब जाकर थमी।
पंचायत प्रधान यूनिस बेगम व पूर्व प्रधान रशीद मोहम्मद ने बताया कि उन्होंने इसकी जानकारी डीसी चंबा व उपमंडल अधिकारी चुराह को प्रेषित कर दी है। वहीं, एसडीएम तीसा ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द नुकसान का आकलन किया जाएगा। साथ ही नाले के जलस्तर में बही पुली के स्थान पर नए पुल का निर्माण किया जाएगा। नाले को पार करने में स्कूली बच्चों को भी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से बच्चों से नाला पार करवाया।
नायब तहसीलदार सुधीर सिंह ने बताया कंपनी के खोखे पानी के बहाव में बहे हैं। किसी ग्रामीण का खोखा बह गया है तो वह इस बारे उन्हें सूचित कर सकते हैं। ऐसे में नुकसान का आकलन तैयार करवा कर प्रभावित ग्रामीण की हर संभव सहायता की जा सकती है। संबंधित पटवारी को मौका करने के लिए भेजा गया है। पटवारी की रिपोर्ट आने पर ही प्रभावितों को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें