फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरंगाणी में साइंस विषय में 19 बच्चे हुए फेल

विज्ञापन
result - फोटो : demo pics
विज्ञापन

सरदारो बेगम

विज्ञापन

सुरंगाणी (चंबा)। राजकीय उच्च पाठशाला सुरंगाणी में साइंस विषय छात्र-छात्राओं को ले डूबा। हालत यह है कि दसवीं की बोर्ड परीक्षा में कक्षा के 32 में से 19 छात्र-छात्राएं विज्ञान विषय में फिसड्डी रहे। इस वजह से वह दसवीं की कक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाए। स्कूल में मात्र 11 छात्र-छात्राएं ही पास हो सके हैं। जबकि दो छात्र-छात्राओं को कंपार्टमेंट आई है। स्कूल का रिजल्ट बेहद खराब होने के चलते अभिभावकों में काफी रोष है।

जानकारी के अनुसार सुरंगाणी स्कूल में पिछले पांच सालों से साइंस विषय के अध्यापक का पद खाली चल रहा है। इसके चलते स्कूल में साइंस विषय की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। विद्यार्थियों को सरकार की ओर से किताबें तो थमा दी जाती है।
विज्ञापन


मगर सरकार अभी तक इस विषय को पढ़ाने वाला अध्यापक तैनात नहीं कर पाई है। अभिभावक सुरेंद्र कुुमार, राकेश कुमार, उत्तम दास, निर्मल देवी, पवन कुमार, सुरेश कुमार, रेखा देवी, पुष्पा देवी, अंजना देवी, उत्तम चंद, ज्ञान चंद, चमन लाल और प्रकाश चंद ने बताया किक प्रदेश सरकार बेहतरीन शिक्षा के दावे करती है।
विज्ञापन


मगर सरकारी स्कूल स्टाफ की कमी से जूझ रहे हैं। ऐसे में स्कूली छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकार की ओर अग्रसर है। अभिभावकों ने स्कूल के खराब रिजल्ट के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेवार ठहराया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें