फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डलहौजी में पहली से लागू होगी वनवे ट्रैफिक व्यवस्था:एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी में पहली अप्रैल से वन वे ट्रैफिक व्यवस्था
विज्ञापन

गांधी चौक से गुरु नानक पब्लिक स्कूल होते हुए बस अड्डे पहुंचेंगी गाड़ियां : एसडीएम
कान्वेंट स्कूल के नीचे सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग होगी प्रतिबंधित
अमर उजाला ब्यूरो
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी में पहली अप्रैल से वन वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू होगी। यह व्यवस्था पूरे साल भर चलेगी। पर्यटन नगरी डलहौजी में पर्यटन सीजन के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए एसडीएम कार्यालय में बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम डॉ. मुरारी लाल ने की। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि डलहौजी में पिछले वर्ष की भांति ही स्थानीय बस अड्डा से सुभाष चौक होते हुए गांधी चौक गाड़ियां जाएंगी। गांधी चौक से गुरु नानक पब्लिक स्कूल होते हुए बस अड्डा आएंगी। सुभाष चौक से कोर्ट रोड होते हुए पतरैनी से सुभाष चौक तक वन वे रहेगा। वहीं कान्वेंट स्कूल के नीचे सड़क के किनारे वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी। यहां पर पार्क होने वाले गाड़ियों के चालान किए जाएंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि गर्म सड़क में केवल उन्हीं वाहनों को जाने की लिखित मंजूरी होगी। इनके पास एसडीएम कार्यालय से लिखित मंजूरी नहीं होगी, उन गाड़ियों का चालान किया जाएगा।
विज्ञापन


जीपीओ बाजार वाहन प्रतिबंधित
जीपीओ बाजार में वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। टूरिस्ट बस स्थानीय बस अड्डा से आगे प्रतिबंधित रहेगी। अन्य निर्णयों में गांधी चौक से बलेरा रोड पर सड़क के किनारे वाहनों की पार्किंग नहीं होगी। वहीं गांधी चौक से खज्जियार रोड पर होटल जसप्रीत तक नो पार्किंग जोन रहेगा। सड़कों के किनारे निर्माण कार्य सामग्री दिन के समय रखने वालों के चालान किए जाएंगे। पानी के टैंकर सुबह सात बजे से दस बजे तक और दोपहर दो बजे से रात 9 बजे तक प्रतिबंधित रहेंगे। टूरिस्ट सीजन के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर खास नजर रहेगी। इस बैठक में अमन महिंद्रू ,संजीव पठानिया, एसडीओ लोक निर्माण विभाग अतुल कुमार, जेई नगर परिषद संजीव कौशल, नरेंद्र पूरी, मोहित कोहली सहित भारतीय सेना और एयरफोर्स के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें