फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब घर-द्वार पर होगी मिट्टी की जांच

विज्ञापन
soil testing - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। जिले के किसानों को अब मिट्टी की जांच के लिए कृषि विभाग के कार्यालयों में नहीं जाना पड़ेगा। अब कृषि विभाग की गाड़ी स्वयं आकर मिट्टी के नमूने लेगी और एक दिन के भीतर सैंपल की रिपोर्ट भी प्रदान करेगी। जल्द ही जिले में एक गाड़ी मिट्टी की जांच के लिए शुरू होने वाली है।

गाड़ी चंबा में पहुंच चुकी है। औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद गाड़ी गांव-गांव जाकर किसानों के खेतों की मिट्टी की उपजाऊ शक्ति की जांचेंगी। साथ ही मिट्टी की उपजाऊ शक्ति कम पाए जाने पर इसे बढ़ाने की तरकीब भी बताएगी।
विज्ञापन


इससे जहां किसानों के समय में भी बचत होगी तो वहीं रिपोर्ट भी काफी कम समय में किसानों को उपलब्ध होगी। इससे पहले किसानों को मिट्टी की जांच के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ती थी। मिट्टी को जांच के लिए राजपुरा केंद्र में जाना पड़ता था। इसके चलते किसानों का काफी समय भी बर्बाद हो जाता था। इसके साथ ही रिपोर्ट भी काफी कम समय लगता था। मगर अब ऐसा नहीं होगा। बस में सौ सैंपल की एक समय में टेस्टिंग सुविधा उपलब्ध होगी। 
विज्ञापन


कृषि विभाग उपनिदेशक डीसी डोगरा ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि किसानों के खेतों की जांच के लिए बस विभाग को मिली है। जो जिले के हर क्षेत्र में जाकर किसानों के खेतों की मिट्टी की जांच करेंगी। एक समय में सौ सैंपल की जांच हो पाएगी और एक दिन के भीतर इसकी रिपोर्ट भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें