फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनवाल के तीन गांवों में पानी के लिए हाहाकार

विज्ञापन
water tap - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत सनवाल के तीन गांवों में पानी की किल्लत चल रही है। इसके चलते स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दस दिनों से समय गांवों में पानी की आपूर्ति ठप है। ऐसे में ग्रामीणों को पानी के लिए यहां-वहां भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों की मानें तो इस बारे वह कई बार विभाग से आग्रह कर चुके हैं। मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। वहीं पानी की आपूर्ति ठप रहने का कारण आईपीएच विभाग ने पाइप लाइनों से छेड़छाड़ बताया है। विभाग का कहना है कि कुछ शरारती तत्व पाइप लाइनों से छेड़छाड़ करते हैं। इसके चलते पानी की आपूर्ति बाधित हो रही है। जानकारी के अनुसार गांव सनवाल, कुंडोलू व मलूंड में 120 परिवार रहते हैं। मगर पानी की आपूर्ति न होने से लोग परेशान है। ग्रामीण परसराम, रामलाल, दुनी चंद, चेत सिंह, रूपलाल, देवणू राम, किशोरी लाल, बुद्धि सिंह, ज्ञान चंद और नरेश कुमार ने बताया कि पानी न होने के चलते उन्हें काफी दूरी तय कर पानी ढोना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आईपीएच विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द पानी की आपूर्ति बहाल करवाई जाए।
विज्ञापन

आईपीएच के सहायक अभियंता भानू प्रताप ने बताया कि उक्त गांवों को जाने वाली पाइप लाइन से कुछ शरारती तत्व छेड़छाड़ कर रहे हैं। इसकी सूचना उन्हें मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पानी की आपूर्ति बहाल करवाई जाएगी। अगर फिर से पाइपों से छेड़छाड़ होती है तो ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें