फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर आपूर्ति के लिए मास्टर प्लान तैयार, हर जगह होगी आपूर्ति

विज्ञापन
gas cylender - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। जिला के घरेलू गैस उपभोक्ताओं को अब सिलिंडर की खरीद के लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग चंबा ने घरेलू गैस सिलिंडर के वितरण को लेकर नया शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल में हर पंचायतों को शामिल किया गया है जहां तक सड़कें बनी हुई है। ऐसे में अब जहां तक सड़क होगी, वहां तक गैस एजेंसी की गाड़ी सिलिंडर उपभोक्ताओं तक पहुंचाएंगी। गौरतलब है कि विभाग के पास हाल ही में कुछऐसे क्षेत्रों से शिकायतें पहुंची थी कि गैस की आपूर्ति के लिए गाड़ी नहीं पहुंचती है। विभाग ने इन शिकायतों के आधार पर गैस आपूर्ति के लिए नया मास्टर प्लान तैयार किया है। इसमें विभाग ने हर क्षेत्र को शामिल किया गया है। नए शेड्यूल के मुताबिक गैस एजेंसी प्रबंधकों को गाड़ी भेजने के आदेश भी विभाग ने जारी कर दिए है। विभाग ने गैस एजेंसी प्रबंधकों को आदेश दिए है कि अगर किसी कारणवश अगर गैस की गाड़ी तय शेड्यूल के मुताबिक नहीं जाती है तो इस बारे वह संबंधित पंचायत के किसी प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सूचना दें। साथ ही गैस की गाड़ी कितने दिनों बाद आएगी, इसकी भी सूचना देनी होगी। विभाग ने स्पष्ट कहा है कि इन निर्देशों की अवहेलना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसलिए गैस एजेंसी प्रबंधक इन निर्देशों को प्रमुखता के आधार पर अमलीजामा पहनाएं।

ऐसा रहेगा नया शेड्यूल
हर महीने के पहले सोमवार और तीसरे सोमवार को गैस की गाड़ी परेल, तड़ोली, उदयपुर, मंगला और भरियां में गैस की आपूर्ति करेगी। जबकि माह के दूसरे सोमवार और चौथे सोमवार को क्रमश: सरू, चनेड़, भनौता व द्रड्डा, परिहार, साच, नगोड़ी व डुला, हर महीने के पहले मंगलवार को पावर हाउस, मरेड़ी, पल्यूर साहो और माह के तीसरे मंगलवार को सुंगल, कलौता और कैला में गैस की आपूर्ति की जाएगी। माह के दूसरे मंगलवार और चौथे मंगलवार को क्रमश: रजेरा, मैहला, गागला, बकाणी, राख व धरवाला, दुनाली, गैहरा और कुमनाला में गैस की आपूर्ति होगी। पहले और तीसरे बुधवार को गांव घोल्टी, सरोल व लोअर कियाणी व राजनगर, दूसरे और चौथे बुधवार को अपर कियाणी, पुखरी, टिकरी, मसरूंड, माणी, पहले और तीसरे वीरवार को गांव भद्रम, हरिपुर, राजपुरा व राजनगर चकलू, दूसरे और चौथे वीरवार को चकलू, पलेही व चंडी लडोग कोटी, हर माह के पहले और तीसरे शुक्रवार को सिढ़कुंड बाई, शक्तिदेहरा व कोलका, गेट, रठियार, दूसरे व चौथे शुक्रवार को लिल्ह, राड़ी, गुराड़ व लुड्डू, घरमाणी, हर महीने के पहले और तीसरे शनिवार को कीड़ी, पनेला व प्रौथा, कोह व दूसरे शनिवार को कंदला व करोड़ी में गैस की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विजयेंद्र नरयाल ने बताया कि नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। हर क्षेत्र को इसमें शामिल किया गया है। ताकि गैस उपभोक्ताओं को सिलिंडर की खरीद के लिए किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए। इस बारे में गैस एजेंसी प्रबंधकों को भी आदेश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें