फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ के बीच दूसरे गांव से पानी ढोने को मजबूर ग्रामीण

विज्ञापन
water shimla - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरमौर (चंबा)। भरमौर क्षेत्र में इन दिनों पानी के लिए हाहाकार मचा है। हालत यह है कि क्षेत्र की चार पंचायतों के लोगों को बर्फ के बीच दूसरे गांव से मजबूरी में पानी पीठ पर ढोकर लाना पड़ रहा है। पेयजल समस्या के चलते इलाके के लोग काफी परेशान है। अब लोग बर्फ से जमे रास्ते पर फिसलन का जोखिम उठाकर प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढो रहे हैं। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत प्रंघाला, कुगति, हड़सर और तुन्दाह में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की पेयजल व्यवस्था ठप पड़ी है। ग्राम पंचायत प्रंघाला के पाला गांव के विनोद कुमार और कुगति के सुशील कुमार ने बताया कि उनके गांव में पानी नहीं आ रहा है। इस कारण लोगों को प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि गांव में पानी न पहुंचने का कारण कर्मचारियों के लापरवाह रवैये की वजह से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को जल्द बहाल किया जाए। आईपीएच विभाग सहायक अभियंता शरती राम शर्मा ने बताया कि उनकी मुख्य पेयजल पाइप लाइनें बिल्कुल दुरुस्त है। उन्होंने कर्मचारियों को लोगों की इस समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें