फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
demo pic - फोटो : demo
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। पुखरी के पास एक शख्स की पांव फिसलने से खाई में गिरने से मौत का मामला सामने आया है। हादसा उस समय हुआ जब उक्त व्यक्ति पुखरी से धमला अपने घर की ओ जा रहा था। हालांकि लोगों ने उसे फौरन उपचार के लिए चंबा अस्पताल पहुंचाया मगर यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत पुखरी के गांव धमला निवासी पृथी सिंह (50) शनिवार को पुखरी से घर आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक पृथी सिंह का पांव फिसल गया। इससे वह गहरी खाई में जा गिरा। खाई में गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें फौरन अस्पताल पहुंचाया। मगर मेडिकल कॉलेज चंबा में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें