फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करियां के पास कार ने स्कूटी को मारी टक्कर

विज्ञापन
accident shimla
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा-भरमौर मार्ग पर करियां के पास एक कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे स्कूटी पर सवार महिला जमीन पर गिर पड़ी। हादसे में महिला को मामूली चोटें आई हैं। इसके बाद महिला को चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद महिला को घर भेज दिया गया है। महिला की पहचान पल्लवी पत्नी रिशु निवासी जुलाहकड़ी के रूप में हुई है। मामले की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। इससे पहले ट्रैफिक पुलिस कार चाक के खिलाफ मामला दर्ज करती। स्कूटी सवार महिला और कार चालक के बीच समझौता हो गया। इसके बाद महिला ने शिकायत दर्ज करवाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें