हमीरपुर में आयोजित ओपन कबड्डी टूर्नामेंट के पहले मैच में विजेता रहे चंबा के
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। राज्य स्तरीय सीनियर ओपन कबड्डी प्रतियोगिता के अहम मुकाबले में जिला चंबा की कबड्डी टीम ने सिरमौर की टीम को पटकनी लगाकर क्वार्टर फाइनल की राह पक्की की है। जिला हमीरपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में आयोजित राज्य स्तरीय ओपन कबड्डी प्रतियोगिता में चंबा की कबड्डी टीम ने जीत के साथ आगे पग बढ़ाया है। जानकारी देते हुए जिला कबड्डी संघ चंबा के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह मनकोटिया ने बताया कि रविवार को जिला चंबा से 12 सीनियर कबड्डी खिलाड़ियों की टीम कोच मोहम्मद रफी और मैनेजर की अगुवाई में हमीरपुर के लिए रवाना हुई थी। रावमापा हमीरपुर के प्रांगण में आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर ओपन कबड्डी प्रतियोगिता में प्रदेश भर के बेहतरीन टीमें भाग ले रही हैं। सोमवार को राज्य स्तरीय सीनियर ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का एक मैच चंबा बनाम सिरमौर के बीच खेला गया। इस मैच में चंबा के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए सिरमौर की टीम को 22 अंकों के साथ पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की है। चंबा की सीनियर ओपन कबड्डी टीम में मंजूर अख्तर, सतनाम सिंह, इंद्रदीप सिंह, कुलविंद्र सिंह, अवतार सिंह, विजय कुमार, इंदरजीत सिंह, रतन सिंह, अमित कुमार, हितेश कुमार और पंकज कुमार शामिल हैं।