फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करियां में बिना पार्किंग कहां खड़ा करें वाहन

विज्ञापन
parking - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगते करियां में पार्किंग न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से ट्रक, टिप्पर और अन्य बड़े वाहनों को चालक सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़ा कर देते हैं। इस वजह से मार्ग में हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे मार्ग से गुजरने वाले लोगों को परेशानियों से दो चार होना पड़ता है। रमेश, करण, विनोद, जोगिंद्र, यशपाल, महेश, अरुण, जितेंद्र और कार्तिक ने बताया कि कई बार जिला प्रशासन और सरकार के नुमाइंदों को पार्किंग की समस्या से अवगत करवाया जा चुका है। मगर अब तक करियां में पार्किंग नहीं बन पाई। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द बालू में पार्किंग का निर्माण किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें