फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर में कांग्रेस की बगावत ने डुबोई थी लुटिया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। विधानसभा चुनाव 2012 में भाजपा प्रत्याशी बीके चौहान ने कांग्रेसी प्रत्याशी पवन नैयर को 1934 मतों से हराया था। पिछले चुनावों में भाजपा के लिए फायदे की बात यह रही थी कि किसी अन्य भाजपा नेता ने पार्टी से बगावत नहीं की। लेकिन, कांग्रेस के लिए बगावत ठीक नहीं बैठी। मसलन दूसरी बार भी कांग्रेस सदर की सीट गंवा बैठी।
विज्ञापन

कांग्रेसी प्रत्याशी पवन नैयर 1934 मतों से भाजपा प्रत्याशी बीके चौहान से पीछे रह गए। जबकि आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनावी समर में कूदे कांग्रेसी नेता राज सिंह भाजपा प्रत्याशी बीके चौहान और कांग्रेस प्रत्याशी पवन नैयर से क्रमश: 8901 और 6967 मतों से पीछे रह गए। वर्ष 2007 से लगातार दो बार बीके चौहान ही सदर विस क्षेत्र से चुनाव जीतते आए हैं। जबकि कांग्रेस सदर की सीट जीतने के लिए पिछले दो विस चुनावों से प्रयास कर रही है। ऐसे में आगामी विस चुनाव कांग्रेस के नजरिए से भी काफी महत्वपूर्ण होंगे। भाजपा विधायक जहां हैट्रिक लगाने की तैयारी कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस जोड़ तोड़ कर सीट जीतने का प्रयास कर रही है। विधानसभा चुनाव 2012 सदर चंबा पार्टी प्रत्याशी वोट भाजपा बीके चौहान 19714 कांग्रेस पवन नैयर 17780 आजाद राज सिंह 10813 सीपीआई रत्न चंद 1310 बसपा नूरदीन नूरानी 482 आजाद अनीता ठाकुर 388 आजाद सीएल ठाकुर 354 एसपी रूमेश कुमार 181
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें