फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादी की याद में अस्पताल को दान किए व्हील चेयर, वॉकर व स्ट्रेचर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज को एक व्यक्ति ने व्हील चेयर, वॉकर व स्ट्रेचर दान किए। धरवाला निवासी देवी लाल ने अपनी दादी की याद में मेडिकल कॉलेज को दो व्हील चेयर, दो वॉकर व दो स्ट्रेचर दान किए। देवी लाल ने बताया कि अस्पताल में अकसर स्ट्रेचर व व्हील चेयर की डिमांड रहती है। कई बार मरीजों की संख्या ज्यादा होने पर कुछेक मरीजों को व्हील चेयर व स्ट्रेचर नहीं मिल पाते। तीमारदार मरीजों को पीठ पर उठाकर ले जाते हैं। ऐसी समस्या मरीजों को नहीं आए, इसके लिए उन्होंने यह सामान भेंट किया है। प्राचार्य डॉ. अनिल ओहरी ने बताया कि देवी लाल ने अस्पताल को व्हील चेयर, वॉकर, स्ट्रेचर दान किए हें। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा, डॉ. प्रवीन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें