चंबा। खैरी के समलेऊ में आयोजित जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं के मुकाबले हुए। कबड्डी प्रतियोगिता में खंड सुंड़ला ने गैहरा खंड को हराया। दूसरे मुकाबले में हरदासपुरा को कल्हेल खंड ने हराया। खो-खो गर्ल्स प्रतियोगिता में कियाणी ने गरोला को पराजित किया। जबकि छात्र वर्ग में सलूणी ने कियाणी को हराया। वॉलीबाल छात्र वर्ग में भरमौर खंड को कियाणी ने हराया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में सलूणी ने कल्हेल को हराया। समूहगान प्रतियोगिता में खंड गैहरा ने प्रथम और खंड भरमौर ने दूसरा स्थान हासिल किया। एकांकी में गैहरा खंड ने पहला स्थान हासिल किया और बनीखेत खंड ने दूसरा स्थान झटका। यह जानकारी जिला क्रीड़ा संघ चंबा के सचिव रमेश बिजलवान ने दी।