पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी के प्री-प्राइमरी स्कूलों में आया (हेल्पर) के 40 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार आयोजित किए गए। उपरोजगार कार्यालय किलाड़ में सुबह से शाम तक चले इस साक्षात्कार में कुल 200 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। साक्षात्कार कमेटी के सदस्य अनूप शर्मा ने बताया कि भर्ती का परिणाम तीन दिन में घोषित किया जाएगा। इस अवसर पर घाटी की महिलाओं में नौकरी पाने को लेकर खासा उत्साह देखा गया। 200 अभ्यर्थियों में से 40 महिलाओं को इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से नौकरी मिलने की संभावना है। साक्षात्कार प्रक्रिया में उम्मीदवारों के कौशल, अनुभव और प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए चयन किया जाएगा। संवाद