फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: गढ़ नाला में दबने से 20 भेड़-बकरियां मरीं

Thu, 11 Jun 2026 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
धरवाला (चंबा)। मौसम के बदलते मिजाज से रजेरा के गढ़ नाला में पानी का जलस्तर बढ़ने से अमरो पुत्र रसालू राम गांव थल्ला की लगभग बीस भेड़ बकरियां पानी में बह कर मलबे में दब गई। प्रभावित व्यक्ति ने प्रशासन से उचित मुआवजा राशि प्रदान करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

रोजमर्रा की तरह ही अमरो राम ने अपनी भेड़-बकरियां चराने के लिए गढ़ नाला में छोड़ी थी। दोपहर बाद अचानक से मौसम ने करवट बदलती। जिस कारण होने वाली मूसलाधार बारिश और तेज तूफान के चलते नाले गढ़ नाला में अचानक से पानी का जलस्तर बढ़ गया। नाले में बढ़े जलस्तर के कारण पानी और नाले में गिरा मलबा बह कर आने ने से भेड़-बकरियां इसकी चपेट में आने से दब गई। जिससे भेड़ पालक को काफी नुकसान हुआ है। भेड़ पालक ने बताया कि उसकी अमूमन 20 भेड़-बकरियां मलबे में दब गई।
उधर, भट्ठी नाला के समीप अचानक से पेड़ भरमौर-पठानकोट हाईवे पर आ गिरा। जिससे वाहन चालकों को आवाजाही करने में दिक्कत उठानी पड़ी। कुछ देर के लिए मौके पर जाम की स्थिति भी बन गई। सूचना मिलने पर मौके पर हाईवे प्रबंधन की मशीनरी पहुंची। मशीनरी के जरिये पेड़ हटा कर हाईवे किनारे करने के बाद ही आवाजाही पहले की तरह सुचारू हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें