अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में दिया जाएगा सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। अमर उजाला की ओर से मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन 20 जून को सुबह 10 बजे राजकीय महाविद्यालय सुल्तानपुर, चंबा में किया जाएगा। समारोह में जिले के पंजीकृत विद्यालयों के 10वीं और 12वीं कक्षा के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में अरनी यूनिवर्सिटी, काठगढ़ (इंदौरा) मुख्य सहयोगी की भूमिका निभाएगी। इसके अलावा आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी बद्दी, बाहरा यूनिवर्सिटी वाकनाघाट सोलन, ऐलन चंडीगढ़, चमेरा पावर स्टेशन -1 खैरी, चमेरा पावर स्टेशन-3 करियां, जेएसडब्ल्यू एनर्जी कुठेहर, बिजोली-होली हाइड्रोपावर प्राइवेट लिमिटेड, हिमालया ग्रामीण निधि लिमिटेड बालू चंबा और एनएफसीआई चंबा सहयोगी संस्थाओं के रूप में जुड़ी हैं।
अमर उजाला प्रबंधन ने बताया कि केवल पंजीकृत विद्यालयों के विद्यार्थियों को ही सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को सुबह 8:30 से 10 बजे तक पहुंचकर पंजीकरण करवाना होगा और निर्धारित सीट ग्रहण करनी होगी। समारोह में मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित करेंगे।