चंबा में मिंजर मेला ऑडिशन के दौरान अपनी बारी का इंतजार करते कलाकार।संवाद
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कलाकारों के चयन की ऑडिशन प्रक्रिया का समापन हो गया। अंतिम दिन प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 192 कलाकारों ने ऑडिशन में हिस्सा लिया।
ऑडिशन पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में हुए। पांच दिन तक चली चयन प्रक्रिया में जिला चंबा के अलावा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के कलाकारों ने भाग लिया। इस वर्ष 816 कलाकार ऑडिशन का हिस्सा बने। यह जानकारी जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के लिए ऑडिशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सभी प्रतिभागियों का मूल्यांकन विशेषज्ञ निर्णायक मंडल की ओर से किया जाएगा। मेरिट के आधार पर चयनित कलाकारों को मिंजर मेले के सांस्कृतिक मंच पर प्रस्तुति देने का मौका मिलेगा। संवाद