फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल प्रभारी 15 जून तक भेजें स्कॉलरशिप डिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। प्रारंभिक शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप देगा। इस संदर्भ में विभाग ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। विभाग ने आदेश जारी करते हुए स्कॉलरशिप योजनाओं के तहत डिमांड मांगी है। इसके लिए विभाग ने स्कूल प्रभारियों और खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को 15 जून तक का समय दिया है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि लेटलतीफी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर कोई स्कूल प्रभारी समय रहते डिमांड नहीं भेजता है तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग की ओर से इस तरह के आदेश जारी करने का मकसद समय रहते स्कॉलरशिप डिमांड को कार्यालय पहुंचाना है। ताकि छात्र-छात्राएं स्कॉलरशिप से वंचित ना रहे।
विज्ञापन


विभाग आईआरडीपी स्कॉलरशिप योजना के तहत पहली से आठवीं, कन्या उपस्थिति स्कॉलरशिप योजना के तहत पहली से पांचवीं और मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत स्कॉलरशिप देगा। इसके लिए डिमांड मांगी गई है। हर साल विभाग स्कूलों से डिमांड लेता है। इससे पात्र विद्यार्थियों की संख्या की जानकारी विभाग को मिलती है।
विज्ञापन


प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा फौजा सिंह ने बताया कि स्कॉलरशिप योजना के तहत डिमांड मांगी गई है। इसके लिए 15 जून का समय दिया गया है। आदेशों की अवहेलना करने वाले स्कूल प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें