फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्रों में पोलिंग दलों के साथ करीब 1300 पुलिस के जवान रहेंगे तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। लोक सभा निर्वाचन में मतदान हेतु पोलिंग दलों को मतदान केंद्रों तक ले जाने के लिए मूवमेंट प्लान/परिवहन व्यवस्था के लिए अतिरिक्त उपायुक्त चंबा हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि जिला में पोलिंग दलों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम के माध्यम से लगभग 100 बसों की व्यवस्था की जाएगी। पोलिंग दल 17 मई 2019 को संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किए जाएंगे।

अतिरिक्त उपायुक्त ने हिमाचल पथ परिवहन निगम के अधिकारियों को इस बारे में जरूरी दिशा-निर्देश दिए और सभी तकनीकी पहलुओं पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि पोलिंग दलों लेकर जाने वाली सभी बसों को रूट के आधार पर सही समय पर डिस्पैच किया जाए और वापसी के दौरान भी बसों का समयबद्ध परिचालन सुनिश्चित किया जाए। हेमराज बैरवा ने मूवमेंट प्लान की समीक्षा करते हुए पोलिंग अधिकारियों की संख्या के अनुसार बसों की संख्या में जरूरी बदलाव के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में एएसपी चंबा रमन शर्मा ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों में पोलिंग दलों के साथ करीब 1300 पुलिस के जवान /सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी प्रबंध समयबद्ध पूर्ण किए जाएंगे। बैठक में आरटीओ ओंकार सिंह व एचआरटीसी के अधिकारी राजेंद्र पठानिया और तहसीलदार निर्वाचन संजय कौल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें