फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत सचिव पर अभद्र भाषा का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। विकास खंड चंबा के तहत ग्राम पंचायत टिकरी की प्रधान ने पंचायत सचिव के व्यवहार को लेकर उपायुक्त चंबा हरिकेश मीणा को शिकायत पत्र सौंपा है। प्रधान अंजना देवी ने बताया कि पंचायत कार्यालय में तैनात पंचायत सचिव मनमानी पर उतारू है जो चुने गए प्रतिनिधियों को नजर अंदाज कर रहा है और अपने हित को ध्यान में रखकर ड्यूटी दे रहा है। प्रधान ने बताया कि 14 मार्च को कार्यालय में सभा का आयोजन किया गया। प्रधान ने बताया कि इस दौरान पंचायत सचिव ने उनसे अभद्र भाषा का प्रयोग कर दुर्व्यवहार किया। प्रधान ने आरोप लगाया है कि पंचायत सचिव समय पर कार्यालय नहीं पहुंचता है। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है। उन्होंने उपायुक्त से मांग की है कि इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाए। पंचायत सचिव अनिल कुमार ने बताया कि उन पर पंचायत प्रतिनिधि की ओर से लगाए गए आरोप निराधार हैं। उन्होंने कहा कि वह किसी भी प्रकार की तफ्तीश के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें