खड़ामुख-होली सड़क बहाल, लोगों को राहत
होली (चंबा)। खड़ामुख-होली सड़क शुक्रवार को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो गया। यह मार्ग पंघेरा के समीप भूस्खलन के कारण वीरवार को दोपहर बाद बाधित हो गया था। वहीं, बर्फबारी होने से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही जोखिम भरी हो गई थी। गौरतलब है कि चंबा-भरमौर सड़क पहले से ही बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित है। बग्गा के समीप सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे मार्ग से छोटे वाहन ही आवाजाही कर पा रहे हैं।