फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में सीजन का सबसे अधिक हिमपात, मुख्यालय में फिर गिरे फाहे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। चंबा में वीरवार देर शाम को सीजन की सबसे अधिक बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। इसके समूचा जिला प्रचंड ठंड की चपेट में आ गया। भरमौर, डलहौजी और खज्जियार समेत अन्य इलाकों में एक फीट तक बर्फबारी हुई है। पिछले सप्ताह ही जिले में हिमपात हुआ था। करीब एक सप्ताह के भीतर यह तीसरी बार हिमपात हुआ है। इसके चलते ठंड काफी बढ़ गई है। भारी हिमपात के कारण जहां यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है, तो वहीं दूसरी तरफ बिजली आपूर्ति भी ठप है। जनजातीय क्षेत्र भरमौर की पंचायतों में अंधेरा पसरा है, तो वहीं संपर्क मार्ग भी पूरी तरह से ठप हो गए हैं। यहां एक फीट तक हिमपात वीरवार देर शाम को हो चुका है। भरमौर समेत जिले के अन्य क्षेत्र चुराह, सलूणी, डलहौजी, पर्यटन स्थल खज्जियार, जुमम्हार, जोत और किहार में भी भारी हिमपात हुआ है। भारी बर्फबारी के कारण कई सड़कें बाधित है तो वहीं बिजली भी ठप है। इस वजह से लोगों के लिए गुजारा करना मुश्किल हो गया है। वीरवार दोपहर बाद जिला मुख्यालय में भी बर्फबारी हुई।
जिला मुख्यालय में वर्ष 2012 के बाद एक सीजन में दूसरी बार हिमपात हुआ है। एडीसी चंबा हेम राज बैरवा ने बताया कि अधिकारियों को व्यवस्था बेहतर करने के आदेश जारी कर दिए हैं। अधिकतर मार्गों को खोल दिया गया है। जबकि बिजली आपूर्ति बहाल करने में भी बोर्ड जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
अभी ओर सताएगा मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अभी मौसम ओर सताएगा। दो फरवरी को भी मौसम खराब रहने के आसार है। इसके अलावा चार से छह जनवरी को भी ऊंचे स्थलों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। प्रशासन ने इस बारे अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही सभी अधिकारियों को सचेत रहने के आदेश दिए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें