फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडक्रॉस लक्की ड्रॉ में सुनारा की उमा ने जीती बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से निकाले गए लक्की ड्रॉ में सुनारा की उमा देेवी को बाइक निकली है। मंगलवार को उमा देवी को यह पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर एडीसी चंबा हेमराज बैरवा और जिला रेडक्रॉस सोसायटी की सचिव नीना सहगल ने बाइक की चाबी उमा को दी। जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने 26 जनवरी को दोपहर बाद बचत भवन में लक्की ड्रॉ निकाला गया। इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज के अलावा चंबा के विधायक पवन नैय्यर, नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैयर, अतिरिक्त उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका, सहायक आयुक्त रम्या चौहान और एसडीएम दीप्ति मंढोत्रा मौजूद रहीं। जिला रेडक्रॉस सोसायटी की सचिव नीना सहगल ने बताया कि 36338 नंबर के कूपन को मोटरसाइकिल इनाम मिला है। इसी तरह 16464 नंबर कूपन को वॉशिंग मशीन, 23771 को एलईडी टीवी और 10358 को एक्वागार्ड मिलेगा। इसके अलावा वॉल क्लॉक के 10 इनाम थे। यह 16283, 57833,06876, 61146, 20007,56566, 58757, 11938, 36893 और 41801 को मिले हैं। इलेक्ट्रिक प्रेस के पांच इनाम 26781,22462, 34170, 07558 और 43567 को निकले हैं। इसी तरह इलेक्ट्रिक हीटर 52386, 69691, 39534, 08850 और 59505 के खाते में गए हैं। इलेक्ट्रिक इंडक्शन 50350, 54429 , 60615, 40836 व 53947 को मिले हैं। इलेक्ट्रिक कैटल के इनाम 45646, 49564 और 16587 कूपन के नाम निकले। इसके अलावा 50043, 00676 और 16676 नंबर पर मिक्सर ग्राइंडर मिलेंगे। सचिव ने कहा कि इनाम के दावे के समय लक्की कूपन धारक रेडक्रॉस की आधिकारिक सूची से भी नंबर का मिलान कर लें। इनाम रेड क्रॉस कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें