अमर उजाला ब्यूरो
चुवाड़ी (चंबा)। चुवाड़ी में एक बुजुर्ग महिला स्कूटी की टक्कर से घायल हो गई। घायल की पहचान सकीनो बीबी पत्नी जीओ निवासी नडल (परछोड़) तहसील भटियात के रूप में हुई है। महिला बुधवार को अपनी पेंशन लेने के लिए चुवाड़ी गई थी। पेंशन लेने के बाद जब वह अपने घर वापस लौट रही थी तो उसी दौरान चुवाड़ी बस स्टैंड के पास एक स्कूटी ने उसे टक्कर मार दी। स्कूटी की टक्कर से महिला सड़क पर गिर पड़ी। आसपास के लोग भी वहां इकट्ठा हो गए, जिन्होंने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल महिला के बयान दर्ज किए। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया स्कूटी की टक्कर से घायल महिला के मामले की जांच की जा रही है।