अंशकालीन जलवाहकों को लोहड़ी का तोहफा, दैनिक वेतन भोगी बने
उच्च शिक्षा विभाग चंबा ने मंगलवार को कार्यालय से जारी की सूची
31 मार्च और 30 सितंबर 2018 तक आठ साल पूरा करने वालों को मिला तोहफा
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। 31 मार्च और तीस सितंबर 2018 तक आठ साल का कार्यकाल पूरा करने वाले जिला के 93 अंशकालीन जलवाहकों को लोहड़ी का तोहफा दिया गया है। शिक्षा विभाग ने इन अंशकालीन जलवाहकों को दैनिक वेतन भोगी बनाया है। इस संदर्भ में विभाग की ओर से सूची जारी कर दी है। जानकारी के अनुसार घुंडेरा स्कूल के भंतो, गलुवा के मान सिंह, देवगढ़ के सरवेश कुमार, मेहतियारी स्कूल की सावित्री देवी, सेई से लांबो देवी, लुड्डू से लांबो देवी, लड्डा से रजनी देवी, सेरी से शिव देई, फतेहपुर से इंदरो देवी, गुराड़ी से सतो राम, मंगलाओ से गीता देवी, बनेगा से अमीना, खज्जियार से बिमला देवी, जोत की कोठी से रेश्मा, भराड़ा-2 रेशम सिंह, देहग्रां से दौलत राम, चलुंज से देवकी देवी, केहला से दीन मोहम्मद, चरड़ा से उर्मिला देवी, नग्रां से रीना देवी, भंगिया से सुषमा देवी, कुलथोट से प्रेमी, ब्रुइला से देवी चंद, दवारी से जंत सिंह, ककेला से शंकुतला देवी, बैला से कांता देवी, मक्कन से केसरी देवी, पंजोह से उमा देवी, भामला से इंदरो देवी, चांजू से तिमरू देवी, डगोह से अंजु देवी, चकरा से चंचलो, मेला से सुदेश कुमारी, थलोगा से सुमित्रा देवी, भरेड़ा-1 से कौशल्या देवी, चन्हान से फारुख, बेडोई से शीला देवी, डांडी से शिलो देेवी, ग्रोहन-1 से हफीजा, कुंडी से रेखा देवी, भराड़ा-1 से कमलो, बैली से सीमा देवी, अंदवास से बालो देवी, बगोड़ी से सीमा कुमारी, चनेड़ से चंपा देवी, कलवारा से दीनो देवी, मझाटा से प्रकाश चंद, कुठेड़ से शेर सिंह, बग्गा से उमा देवी, पियूहरा से उषा देवी, भडौर से गिलमो देवी, बैंसका से सुुनील कुमार, चीहमा से अंजु देवी, केहलू से कासलो देवी, भटोली से पुष्पा देवी, दियोला से परमेश्वरी, कैंथली से लेहसो देवी, परूगड़ा से सुमित्रा देवी, माधो से सुरेखा देवी, सकराल से मीरा देवी, लोथल से सरोजनी, तागी से किशोरी लाल, खलां से पुतलो देवी, साहो-2 से निर्जा देवी, द्रम्मण से संतोष कुमारी, कलौता से मीना कुमारी, प्रौथा से पुष्पा, अंदरेई से शकुंतला देवी, डोल से गुजरी देवी, डिग्गर से बबली देवी, बैंसका से गुड्डो दवी, तुन्नुहट्टी से डोगरी देवी, तुर से अच्छरो, कुठेड़ से रीना कुमारी, राख से वंदना, सिंडी से सरोज कुमारी, कुरांह से नरेश कुमार, लुडेरा से शीला देवी, बरडार से उर्मिला देवी, भलोली से हैप्पी देवी, खपरा से राकेश कुमार, दारवेई से सरोज देवी,कंगेला से गेसू देवी, जुतराहन से मिमो देवी, घेवा से देवकी, सदून से सुमित्रा देवी, बिरवाड़ी से तुलसी देवी, नगौर से चमन लाल, खंगु-1 से ज्ञान चंद, डुगली से केहर सिंह, ढलोग से विजय कुमारी, मांजू से प्रेमो देवी व डलहौजी से शमा कुमारी को अंशकालीन से दैनिक वेतन भोगी बनाया गया है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र पाल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस बारे सूची जारी कर दी गई है।