फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ जनवरी को बिजली बोर्ड कर्मचारी युनियन करेगी धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ जनवरी को बिजली बोर्ड कर्मचारी संघ का प्रदर्शन
विज्ञापन

विद्युत अधिनियम 2018 के विरोध में प्रदेश भर में किए जाएंगे धरने
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन इकाई कोटी ने शनिवार को बैठक का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता यूनियन के जिला संगठन सचिव पीर मोहम्मद ने की। इसमें बोर्ड कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार- विमर्श किया गया। इकाई प्रधान दरबारी लाल शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान बुधि प्रकाश, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार मौजूद रहे। पीर मोहम्मद ने कहा कि यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी ने आठ जनवरी को प्रदेश भर में विद्युत अधिनियम 2018 के विरोध में धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में कोटी इकाई भी प्रदेश कार्यकारिणी के आदेश पर प्रदर्शन करेगी। बैठक में सब यूनिट कोटी की कार्यकारिणी का गठन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें