फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिनों के भीतर किया जाए एलएडीएफ राशि का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
15 दिनों में हो एलएडीएफ राशि का भुगतान
विज्ञापन

जिला परिषद सदस्य ललित ने डीसी चंबा को ज्ञापन सौंप की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। किलोड़ वार्ड के जिला परिषद सदस्य ललित ठाकुर ने बुधवार को उपायुक्त हरिकेश मीणा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से जिला प्रशासन से आग्रह किया कि परियोजना प्रभावित पंचायतों को एलएडीएफ के तहत मिलने वाली एक प्रतिशत अतिरिक्त राशि का भुगतान 15 दिनों के भीतर किया जाए। इसके साथ ही यह भी आग्रह किया है कि चंबा उपमंडल की पंचायतों का वितरण राहत एवं पुनर्वास अधिकारी चंबा के कार्यालय से करवाया जाए। जिप सदस्य ललित ठाकुर ने बताया कि परियोजना प्रभावित पंचायतों को एलएडीएफ के तहत मिलने वाली एक प्रतिशत अतिरिक्त राशि का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। जबकि 2018 खत्म होने को आया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में भी प्रभावितों को अपने हक के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था। बावजूद इसके कई लोग इस राशि से वंचित हैं। पहले इस राशि का भुगतान राहत एवं पुनर्वास अधिकारी चंबा के कार्यालय से किया जाता था। मगर बाद में इसका भुगतान भरमौर से किया जाने लगा। मगर जब से भरमौर से भुगतान हो रहा है, तबसे राशि समय पर प्रभावितों को नहीं मिल पा रही है। इससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि 15 दिनों के भीतर राशि का भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर तय समयावधि के तहत राशि का भुगतान नहीं होता है तो उन्हें मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें