एससी-एसटी एक्ट के विरोध में निकाली रैली
सामान्य संयुक्त मंच चंबा ने उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। सामान्य संयुक्त मंच चंबा के आरक्षण और एससी/एसटी अधिनियम के विरोध में शनिवार को बंद का कोई खास असर देखने को नहीं मिला। हालांकि, मंच के पदाधिकारियों ने व्यापार मंडल से सुबह नौ बजे से 12 बजे तक दुकानें बंद रखने का आग्रह किया था। बावजूद इसके चंबा शहर में दुकानें बंद नहीं हुई। हालांकि, सामान्य संयुक्त मंच चंबा ने शनिवार को रैली निकाल कर जिलाधीश चंबा के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजे।
सामान्य संयुक्त मंच चंबा ने आरक्षण एवं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अधिनियम के विरोध में शनिवार को शहर में रैली निकाली। मंच के पदाधिकारियों ने इस दौरान शांतिपूर्ण तरीके से शहर में रैली निकालने के बाद डीसी चंबा के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजे। इसके साथ ही आरक्षण जाति आधार के बजाए आर्थिक आधार पर दिए जाने की बात कही। इस मौके पर राजपूत कल्याण सभा अध्यक्ष भूपिंद्र जसरोटिया, ब्राह्मण सभा अध्यक्ष ,विनय कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष विरेंद्र कुमार, प्रधान खत्री सभा नरेंद्र कुमार, अखिल भारतीय पारा चिनार बिरादरी सभा से अमरजीत सिंह, डॉ. डी के सोनी, राजपूत सभा के महासचिव जसवंत सिंह, सितेंद्र जंदरोटिया, भूप सिंह, तेज सिंह बिजल्वान, रविन्द्र चाढक, पूर्ण जसरोटिया, राजेन्द्र जम्वाल, हरीश सिंह, मनीष जम्वाल, सुरेश ठाकुर, पृथ्वी सिंह राणा और दिवान ठाकुर आदि रहे। वहीं, व्यापार मंडल चंबा के प्रधान वीरेंद्र महाजन ने बताया कि चंबा बंद का आह्वान नहीं किया गया था। भविष्य में अगर इसकी जरूरत पड़ती है तो बंद किया जा सकता है।