फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से लोनिवि कर्मी की मौत

विज्ञापन
Heart attack - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। उपतहसील भलेई में ड्यूटी के दौरान लोनिवि कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक की पहचान मौसमदीन 45 वर्ष पुत्र फकीर मोहम्मद निवासी भलेई के रूप में हुई है। शव को मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि व्यक्ति रोजाना की तरह घर से ड्यूटी के लिए पहुंचा था। इसी दौरान व्यक्ति को सीने में अचानक तेज दर्द हुआ, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसके सहयोगियों ने उसे इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने घटना की सूचना परिवार के सदस्यों को दी। इसके बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मौके पर आकर मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक विनोद शर्मा ने बताया कि व्यक्ति की मौत हार्ट अटैक से हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें