फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीड़ी के छह गांवों में आई बिजली, ग्रामीणों को राहत

विज्ञापन
transfarmer - फोटो : demo
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
साहो (चंबा)। ग्राम पंचायत कीड़ी के तहत आधा दर्जन गांवों में बिजली की समस्या अब नहीं रहेगी। बिजली बोर्ड चंबा के अधिकारियों ने रौणी गांव में नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया है। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। नया ट्रांसफार्मर लगने से अब क्षेत्र में बार-बार बिजली गुल होने की शिकायत नहीं रहेगी।

गौरतलब है कि ग्राम पंचायत कीड़ी के आधा दर्जन गांव दलई, काकेला, चिहाड़ू, गोठ, भकरोट, रौणी, खजरेला और कांसूई में ट्रांसफार्मर जलने के कारण सात दिन अंधेरे में रहे। इस वजह से ग्रामीणों दिक्कतों का सामना पड़ रहा था। गर्मी के दिन और रातें ग्रामीणों को बिना बिजली के काटनी पड़ रही थी। ग्रामीणों की इस समस्या को अमर उजाला ने 25 मई के अंक में प्रमुख से प्रकाशित किया था। खबर का असर यह रहा कि अगले ही दिन विद्युत बोर्ड ने रौणी गांव में जाकर नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया।
विज्ञापन


इस वजह से गांव में बिजली की समस्या खत्म हो गई है। ग्रामीण आसो राम, मस्तराम, भजन सिंह, मान सिंह, नरेश कुमार, राकेश कुमार, धारो राम, रवि कुमार, बुधिया राम, पवन कुमार, घिंदो राम और चैन लाल ने विद्युत बोर्ड चंबा के अधिकारियों का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन


रौणी गांव में स्थापित करवाया नया ट्रांसफार्मर: हरी सिंह
विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता हरी सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने के कारण बिजली गुल हो गई थी। उन्होंने कहा कि रौणी गांव में नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है। इससे ग्रामीणों को अब बिजली की समस्या पेश नहीं आएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें